बरेली में बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबी मोहम्मद आरिफ के शोरूम पर दूसरे दिन रविवार को भी बुलडोजर से कार्रवाई शुरू हो गई। यह शोरूम बरेली विकास प्राधिकरण से बिना नक्शा पास कराए ही आरिफ ने बनाया था। प्राधिकरण में 2024 में व्यावसायिक भवन के बिना नक्शा बने होने के आरोप में नोटिस जारी किया था। सुनवाई का अवसर भी दिया, लेकिन रसूख के आगे आरिफ ने सुनवाई के अवसर को तवज्जो नहीं दिया।
शनिवार को छह घंटे तक चले थे बुलडोजर
तीन मंजिला शोरूम पर शनिवार दोपहर 12:00 बजे से और शाम 6:00 बजे तक बुलडोजर वार करता रहा, लेकिन इसे वह धराशायी नहीं कर पाया था। काफी मजबूत बनी बिल्डिंग पर पोकलेन मशीन को एक ही जगह पर कई बार वार करने पड़ रहे हैं। मौके पर मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीएम राम जनम यादव और बरेली विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव दीपक कुमार के साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। एसपी सिटी मानुष पारीक और सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री भी पहुंचे हैं।
