शाहजहांपुर के इटौरा गौटिया निवासी मदनपाल की बेटी मैना देवी की हरकतों से परिजन परेशान हो गए थे। समाज में बदनामी होने की बात कहकर कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। मंगलवार को भाई शेरू जवाब मिलने पर आपा खो बैठा और बांके से दम निकल जाने तक बहन के गले पर वार करता रहा। पुलिस के अनुसार, मृतका के गले व शरीर पर करीब आठ वार किए गए।

मदनपाल की दो बेटियां व आठ बेटे हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। मैना के विवाह के लिए वह लड़का तलाश कर रहे थे। पांच दिन पहले बेटी के लिए रिश्ता देखने के लिए गए थे, लेकिन परिवार ठीक नहीं लगने पर इन्कार कर दिया। परिजनों के अनुसार, उनके परिवार में सिर्फ एक मोबाइल है। वह भी भाइयों के पास रहता है।




Trending Videos

Young woman murder By brother He attacked his sister with sharp weapon until she died in shahjahanpur

मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


मैना बहाने से मोबाइल को लेकर कांट के दो युवकों से बातचीत करती थी। शक होने पर भाई ने कॉल रिकार्डिंग लगा दी। मंगलवार को शेरू ने बातचीत सुन ली। इसको लेकर घर में विवाद हुआ। खेत पर दोबारा पहुंचने पर मैना देवी ने मोबाइल मांगा तो विवाद के बाद शेरू ने बहन को खत्म करने का मन बना लिया।


Young woman murder By brother He attacked his sister with sharp weapon until she died in shahjahanpur

मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


घर से लाए बांके से उसके ऊपर वार करना शुरू कर दिए। शरीर व गले पर लगातार कई वार किए। हालांकि, सबसे ज्यादा वार गले पर किए। बहन की मौत के बाद आरोपी भाग गया।

 


Young woman murder By brother He attacked his sister with sharp weapon until she died in shahjahanpur

मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


भाइयों को हिरासत में लिया, खून सने कपड़े बरामद किए

वारदात के बाद पुलिस ने भाई सचिन, लाला, शेरू समेत पांच भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभ में वे बहन के खुद ही आत्महत्या की बात कहते हुए बरगलाने का प्रयास करते रहे, लेकिन फिर शेरू ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने खून से सने उसके कपड़े भी बरामद कर लिए।

 


Young woman murder By brother He attacked his sister with sharp weapon until she died in shahjahanpur

मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


पिता खुदकुशी की बात कहता रहा तो भाइयों पर गहराया शक

घटना के बाद मृतका के पिता मदनपाल ने बताया कि परिवार में एक ही मोबाइल है। बेटी किसी से बात नहीं करती थी। कभी किसी के परेशान करने की बात भी नहीं बताई। वारदात के बाद परिजनों ने चुप्पी साध ली। मृतका के पिता प्रारंभिक पूछताछ में बांके से बेटी के आत्महत्या करने की बात कहता रहा। तब पुलिस को शक की सुई परिवार की ओर घूमी। पुलिस ने मोबाइल की गहनता से जांच की और रिकॉर्डिंग सुनी, तब राजफाश हुआ। मैना देवी की मां नन्हीं देवी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रहीं हैं।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें