आगरा के थाना शाहगंज के अर्जुन नगर स्थित नगला पोप में बुधवार रात रवि ने अपनी 50 वर्षीय बहन अनीता कुशवाहा की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी घर से भाग गया। पुलिस का कहना है कि उसे शक था कि उसकी दिवंगत मां के गहने बहन के पास हैं। इसके लिए पहले भी वह बहन का सिर फोड़ चुका था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Trending Videos



नगला पोप निवासी श्याम उर्फ संजय सिंह कुशवाहा बिजली मैकेनिक हैं। वह शादियों में जेनरेटर लगाने का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी शादी को 30 साल हो गए लेकिन कोई संतान नहीं है। पत्नी अनीता का मायका गोबर चाैकी ताजगंज में है। उनके तीन वर्षों में रवि सबसे छोटा है। वर्ष 2022 में रवि का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। थाना डाैकी पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की थी। उसे जेल भेजा गया था। अनीता ने किसी तरह से उसकी जमानत कराई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *