लखनऊ के आशियाना के सेक्टर एल-91 में 21 वर्षीय अक्षत प्रताप सिंह ने जब शराब कारोबारी पिता मानवेंद्र सिंह (49) की गोली मारकर हत्या की, उस वक्त उसकी छोटी बहन कृति अपने कमरे में थी। गोली चलने की आवाज सुनकर वह भागकर भाई के पास पहुंची। कमरे के अंदर का नजारा देखकर कृति सन्न रह गई। फर्श पर पिता का शव देखकर वह चीख पड़ी। इस पर अक्षत ने जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया।
पिता की हत्या से दहशत में आई कृति कुछ नहीं कर सकी। अक्षत ने उसे चार दिन तक घर में बंद करके रखा। इस दौरान वह पिता के शव के टुकड़े कर ठिकाने लगाता रहा।
Trending Videos
2 of 17
शराब कारोबारी हत्या के बाद विलाप करते परिजन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बीबीए की पढ़ाई कर रहा था आरोपी बेटा
कृति अब भी डरी हुई है। पुलिस ने उसकी काउंसिलिंग की। घटना के खुलासे के वक्त जब उसके परिवार वाले बिलख रहे थे तब कृति शांत थी। अक्षत टीएस मिश्रा कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। कृति एलपीएस में 11वीं की छात्रा है। मानवेंद्र सालेह नगर व बुद्धेश्वर में वर्धमान नाम से पैथालॉजी भी चलाते थे। उनकी पत्नी का वर्ष 2017 में देहांत हो गया था।
3 of 17
आरोपी बेटा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ोसियों को लगातार गुमराह करता रहा अक्षत
पिता की हत्या के बाद अक्षत बार-बार घर से बाहर जा रहा था। पड़ोसियों के पूछने पर उसने कहा कि पिता 19 फरवरी को काम से दिल्ली गए थे और फिर नहीं लौटे। अक्षत ने ही 20 फरवरी को इसकी शिकायत थाने में की थी, ताकि उस पर कोई शक न करे।
4 of 17
शराब कारोबारी हत्या के बाद पुलिस को मौके पर लेकर जाता आरोपी बेटा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ोसियों के पूछने पर उसने कहा कि पुलिस से शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस पर पड़ोसी उसे लेकर थाने पहुंचे। थाने से सुनवाई नहीं होने पर एडीसीपी से शिकायत की गई।
5 of 17
शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर से बाहर जाते नहीं दिखे मानवेंद्र तो गहराया शक
पड़ोसियों ने घरों के बाहर लगे कैमरे में 19 फरवरी की रात की फुटेज खंगाली। रात 12 बजे के करीब मानवेंद्र अपनी कार से घर के भीतर जाते नजर आए। इसके बाद से वह बाहर निकले ही नहीं।