
UP: महिला के हाथ-पैर चारपाई पर बांधे और चाकू से किए वार पर वार, आखिरी सांस तक मारा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज में तीन दिन पहले बुधवार की देर रात महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। शनिवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी और कोई नहीं बल्कि महिला का पति ही निकला। उसका किसी दूसरी महिला से चक्कर था। पत्नी को पता चला तो वह आड़े आ रही थी।
ऐसे में उसने पत्नी को रास्ते से हटाने के बाद एक कहानी गढ़ दी। अपनी बात को पुख्ता करने के लिए खुद के शरीर पर चोट के निशान बनाए। एक व्यक्ति को नामजद तथा 5-6 अज्ञात के खिलाफ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई। जांच के दौरान आरोपी पति मुराद की कहानी झूठी निकली।
यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: बुखार और डेंगू से दो की मौत, पांच मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव; गांवों में नहीं हो सका छिड़काव