
आईपीएल फैनपार्क
विस्तार
{“_id”:”69d5edb6f2d27e85ad0ac75d”,”slug”:”indian-premier-league-fever-set-to-return-in-agra-with-free-fan-park-2026-04-08″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: बिना टिकट आईपीएल का मजा, आगरा में फिर सज सकता है फैन पार्क; फूड और एंटरटेनमेंट का लगेगा तड़का”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आईपीएल फैनपार्क
ताजनगरी में एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खुमार चढ़ने लगा है। शहर में आईपीएल फैन पार्क आयोजित करने की संभावना तेज हो गई है। पिछली बार पंचकुइयां स्थित जीआईसी मैदान पर हुए फैन पार्क को लोगों ने सराहा था।
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई द्वारा जारी दूसरी सूची में आगरा का नाम शामिल होने की पूरी संभावना है। बीसीसीआई ने देशभर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए विभिन्न शहरों में फैन पार्क स्थापित करने की योजना बनाई है, जिससे हर शहर में आईपीएल का उत्सव पहुंच सके।