
मेरठ में प्रदेश के नए ‘चौधरी’
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
{“_id”:”69521d3f6e301ad1b9013961″,”slug”:”new-bjp-state-president-attacked-opposition-parties-in-meerut-pankaj-chaudhary-takes-a-dig-at-akhilesh-yadav-2025-12-29″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: ‘बिहार का हाल देख यूपी में जातिवादी राजनीति करने वाले दल बेचैन..’, पंकज चौधरी ने अखिलेश यादव पर भी कसा तंज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मेरठ में प्रदेश के नए ‘चौधरी’
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ में ताजपोशी के बाद पहली बार पश्चिमी यूपी के दौरे पर मेरठ पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए सपा-बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। चौधरी ने कहा कि यूपी विपक्ष विहीन हो गया है। बिहार में पतन के बाद जातिवादी राजनीति करने वाली पार्टियां सकते में हैं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज किया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का कद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से बड़ा होता है। कहा कि बैट का निर्यात करने वाली मेरठ की धरती से ही 2027 के विधानसभा चुनाव की क्रांति होगी और भाजपा को तीसरी बार फिर प्रचंड बहुमत मिलेगा।
एनएच-58 कंकरखेड़ा बाईपास स्थित ईवाया रिसॉर्ट्स में संगठनात्मक बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का पूरा जोर कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने पर रहा। सपा मुखिया अखिलेश यादव को उन्होंने घेरने की कोशिश की।