{“_id”:”696f2408d3508f7f0b002603″,”slug”:”ghaziapur-news-after-fever-43-children-and-youths-become-disabled-details-news-in-hindi-2026-01-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: बुखार के बाद 43 हुए दिव्यांग… उम्र 14 माह से 22 साल के बीच, परिवार ने रस्सी से बांधा; 11 गांव में बीमारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Ghaziapur News
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
गाजीपुर जिले के तीन ब्लॉकों के 11 गांवों में 43 बच्चे व युवा ऐसे मिले हैं, जिन्हें बुखार के बाद झटका आया और फिर दिव्यांगता के शिकार हो गए। इस बीमारी के कारण पीड़ित मानसिक रूप से कमजोर हो गए हैं। मां-बाप इनको चेन व रस्सी से बांध कर रखते हैं।
पीड़ितों में 14 माह के बच्चे से लेकर 22 साल तक के युवा हैं। प्रभावित छह गांव करीब 5 किमी के दायरे में स्थित हैं। डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित गांवों में कैंप लगाकर बीमारों की जांच की।
सीएमओं ने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। इधर, बीएचयू के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रो. विजयनाथ मिश्रा का कहना है कि बीमारी का अध्ययन करने के लिए एक टीम जाएगी, जो कारणों का पता लगाएगी।
एक परिवार में दो बहनों सहित तीन बच्चे दिव्यांग
फत्तेहउल्लाहपुर के बहादीपुर गांव की सलोनी बिंद, रमिता, सोनी, बाबू, हरिहरपुर के राजू चौहान की दो पुत्रियां परिधि व प्रिया समेत 3 बच्चों के अलावा अयांश, शिवम, भगोल, हाला गांव निवासी राहुल, अमरनाथ का पुत्र, मनोज, ज्योति, जिगर, अंशु यादव, शिकारपुर के अर्जुन (6), आकाश, अंबिका, पीयूष कुमार, संजना बिंद, अमित बिंद, ज्याति, धारीकला के रोशनी बिंद, शिवांगी, सोनू, खरपट्टू बिंद, तारडीह के आशीष गुप्ता, शक्ति, सोनी, नागेंद्र, रंजीत (17), शुभम (17), दीपक कुमार, भौरहा के एक ही परिवार के अक्षय, राजू और कुदीप, श्यामसुंदर, बुढ़नपुर के अमन, विशाल कश्यप, राठौली सराय अरविंद बिंद (12), प्रमोद बिंद (9), मनोज बिंद (14), टमन बिंद (16), खिजीरपुर के आदित्य (16) , खुटहन नामजद करमईता के अंश पांडेय (10) दिव्यांग हो चुके हैं।
