Kanpur IT Raid, Bullion made suspicious transactions worth 1,000 crores, 18 crores cash and jewellery seized

कानपुर में आयकर का छापा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कानपुर शहर के बुलियन और जूलरी कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर आयकर छापे में 1,000 करोड़ की फर्जी बिलिंग और खरीद के दस्तावेज मिले हैं। 150 करोड़ की अघोषित आय का भी पता चला है। 18 करोड की नकदी, आठ करोड़ के गहने सीज किए गए हैं। जाजमऊ में बने एमरल्ड गुलिस्तां में बुलियन कारोबारियों की काली कमाई खपाए जाने के भी साक्ष्य मिले हैं।

मंगलवार को छापा जरूर खत्म हो गया है लेकिन आगे जांच अभी जारी है।  आयकर विभाग के 250 से ज्यादा अफसरों ने गुरुवार को राधा मोहन पुरुषोत्तम दास ज्वैल्स प्राइवेट लिमिटेड और फर्म राधा मोहन पुरुषोत्तम दास ज्वैलर्स के अमरनाथ अग्रवाल व कैलाश नाथ अग्रवाल और इन दोनों के बेटे अमरेष अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल के के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें