अलवर में बुधवार को एक ऐसी शादी हुई, जिसने भव्य आयोजनों की परंपरा से अलग मिसाल पेश की। बरेली निवासी आईएएस अदिति ने मसूरी निवासी आईएएस माधव भारद्वाज से अलवर जिला कलक्टर के समक्ष विवाह पंजीकृत करवाकर सादगी से जीवनसाथी बनने का निर्णय लिया।

अदिति के पिता चौपुला रोड, बिहारीपुर निवासी दिनेश वार्ष्णेय के मुताबिक, उनकी बेटी और माधव की मुलाकात सिविल सेवा प्रशिक्षण के दौरान हुई थी। साथ और विचारों की समानता ने दोस्ती को विश्वास और फिर रिश्ते में बदल दिया। 

दोनों की सोच प्रशासनिक सेवा में रहते हुए सरल जीवन जीना है, इसलिए शादी भी उसी भावना के अनुरूप की। माधव की मौसी डीडीपुरम में रहती हैं। दोनों जल्द पारिवारिक वातावरण में रीति-रिवाज के अनुसार सात फेरे भी लेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें