भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पीडीए का राग अलापने वाले सपाइयों को सच सुनने की आदत डालनी चाहिए। सपा का तथाकथित पीडीए सामाजिक न्याय का अभियान नहीं, बल्कि परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है। इसका मकसद सिर्फ एक परिवार के राजनीतिक हितों और वंशवादी राजनीति को आगे बढ़ाना है।
दरअसल, अखिलेश ने एक्स पर लिखा था कि ‘भाजपाइयों को सोते-जागते सिर्फ पीडीए ही सुनाई और दिखाई देता है। लोकसभा में हार की हताशा और आने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता से बाहर होने के डर से ये पीडीए का नाम सुनते ही कांपने लगे हैं।’
ये भी पढ़ें – योगी सरकार के नौ साल: मंदिर अर्थव्यवस्था की चमक, पर्यटन मंत्री का दावा-156 करोड़ पर्यटकों के साथ यूपी नंबर एक
ये भी पढ़ें – मतदान अधिकारी से मारपीट के मामले में कांग्रेस नेता राज बब्बर बरी, दो वर्ष पहले निचली कोर्ट ने सुनाई थी सजा
इसी बयान पर पलटवार करते हुए चौधरी ने कहा कि बुलडोजर से डर उन्हें लगता है जिनका माफिया और दंगाइयों से नाता रहा है। यह गरीब की झोपड़ी पर नहीं, बल्कि सपा के पाले उन गुंडों और भू माफिया पर चल रहा है जिन्होंने वर्षों तक गरीबों का हक मारा और अवैध कब्जे किए। आज प्रदेश में कानून का राज है और अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है। यही सपा को चुभ रहा है। सपा के जंगलराज में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक ही सबसे ज्यादा प्रताड़ित हुए।