हरदोई जिले में उन्नाव-कटरा मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के ककरा के पास कार को ओवरटेक करने में बाइक सामने से आ रहे कंटेनर से जा भिड़ी। कंटेनर से कुचलकर बाइक सवार दंपती की बेटी समेत मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक कंटेनर छोड़कर मौके से भाग निकला।

घटना के बाद लगभग 20 मिनट तक आवागमन बाधित रहने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। कोतवाली क्षेत्र के ईसेपुर निवासी मोनू (30) खेती करते थे। भाई अनिल ने बताया कि मोनू और उनकी पत्नी नीलम (28) को पिछले दो दिन से बुखार आ रहा था। बृहस्पतिवार शाम लगभग पौने चार बजे मोनू अपनी पत्नी नीलम और बेटी लक्ष्मी (10) के साथ बाइक से दवा लेने जाने की बात कहकर घर से निकले थे।




Trending Videos

Hardoi Accident Temple Bells Were Ringing Then Screams Erupted Couple and Daughter Crushed to Death

दुर्घटनाग्रस्त बाइक
– फोटो : amar ujala


मौके पर ही तीनों ने दम तोड़ दिया

शाम लगभग चार बजे उन्नाव कटरा मार्ग पर ककरा के पास वह कार काे ओवरटेक कर रहे थे। इस दौरान सांडी की ओर से आ रहे कंटेनर से बाइक टकरा गई। कंटेनर की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती और उनकी बेटी कुचल गई। मौके पर ही तीनों ने दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस को नीलम के पर्स से आधार कार्ड मिला।


Hardoi Accident Temple Bells Were Ringing Then Screams Erupted Couple and Daughter Crushed to Death

घटना के बाद लगा जाम
– फोटो : amar ujala


चालक की तलाश जारी

इसके जरिये ग्राम प्रधान के माध्यम से परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोतवाल वीरेंद्र पंकज ने बताया कि कंटेनर पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।


Hardoi Accident Temple Bells Were Ringing Then Screams Erupted Couple and Daughter Crushed to Death

उन्नाव-कटरा पर मार्ग पर लगे जाम में खड़े वाहन
– फोटो : amar ujala


गूंज रही थीं चौपाइयां, बज रहे थे घंटे

ईसेपुर में रामऔतार ने नए मंदिर का निर्माण कराया था। इस मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम बृहस्पतिवार को था। गांव के ज्यादातर लोग इस आयोजन में शामिल थे। मोनू की मां रामवती व अन्य परिजन भी मंदिर गए हुए थे।


Hardoi Accident Temple Bells Were Ringing Then Screams Erupted Couple and Daughter Crushed to Death

घटना के बाद खड़ा कंटेनर
– फोटो : amar ujala


फिर मच गई चीख-पुकार

यहां घंटे घड़ियाल के बीच रामचरितमानस की चौपाइयां गूंज रही थीं। इस बीच हादसे और इसमें दंपती समेत तीन की मौत की खबर आ गई। यहीं मौजूद रामवती बदहवास हो गईं तो फिर मौके पर चीख-पुकार मच गई। हर कोई मृतकों के घर और फिर घटनास्थल का रुख करने लगा।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें