कुशीनगर के अहिरौली बाजार थाना इलाके के परसा गांव के रहने वाले 30 साल के सिकंदर की हैवानियत को जिसने भी देखा और उसके बारे में सुना उनके रोंगटे खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे घर की छत पर अलाव के पास बैठी मां रूना देवी और पत्नी प्रियंका की बेरहमी से हत्या के बाद सिकंदर उनकी खोपड़ी का मांस नोचकर खा रहा था।

बीच-बीच में वह मांस के कुछ टुकड़े नीचे फेंक रहा था। यह देख ग्रामीणों को कुछ संदेह हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद हत्या का मामला सामने आया। हालांकि पुलिस मांस खाने की बात से इन्कार कर रही है।




Trending Videos

man killed his mother and wife In Kushinagar Family dispute is being cited as reason

आरोपी सिकंदर की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


पड़ोसियों को नहीं लगी हत्या की भनक 

रोज की तरह सोमवार की सुबह भी पत्नी और मां छत पर अलाव के पास बैठी थीं। वहीं नशे की हालत में सिकंदर पहुंचा। शराब पीने का पत्नी ने विरोध किया तो दोनों में कहासुनी हो गई। इसी गुस्से में सिकंदर ने छत पर रखे पत्थर के टुकड़े को उठाकर प्रियंका के सिर पर पीछे से वार कर दिया। मां बीच बचाव करने गई तो उनके सिर पर भी उसी पत्थर से हमला कर दिया। दोनों के अचेत होने के बाद सिर को कूंच दिया। करीब डेढ़ घंटे तक वह छत पर तांडव मचाता रहा और इसकी भनक तक पड़ोसियों को नहीं लगी।

 


man killed his mother and wife In Kushinagar Family dispute is being cited as reason

मृतक रूना देवी की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


दो घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया 

दिन में करीब 9.30 बजे छत से मांस का टुकड़ा घर के पास सड़क पर फेंकने लगा। उधर से गुजर रहे लोग मांस का टुकड़ा देख रुक गए और रूना, सिकंदर को आवाज देने लगे। घर के अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर कुछ युवकों ने छत पर चढ़ने का प्रयास किया तो सिकंदर उन पर से ईंट चलाने लगा। 

 


man killed his mother and wife In Kushinagar Family dispute is being cited as reason

प्रियंका की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


‘मांस का टुकड़ा खा रहा था सिकंदर’

लोगों ने बताया कि छत पर बैठकर सिकंदर मांस का टुकड़ा खा रहा था और इधर-उधर फेंक रहा था। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से उसे दबोच लिया। उसके दोनों हाथ खून से सने थे।


man killed his mother and wife In Kushinagar Family dispute is being cited as reason

मृतक रूना देवी की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


सिकंदर का चेहरा भावशून्य था, जैसे उसे अपनी करतूत पर कोई पछतावा ही नहीं था। पुलिस जब उसे थाने ले जाने लगी तो वह पुलिस वालों पर बार-बार थूक रहा था लेकिन दरवाजे पर मौजूद लोगों से आंख नहीं मिला रहा था। जिस पत्थर के टुकड़े से उसने हत्या की, पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *