यूपी के मिर्जापुर के मड़िहान थाने से 200 मीटर दूर गुप्ता भवन में मंगलवार की सुबह बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी आयुष गुप्ता (30) और उनकी मां ऊषा गुप्ता (55) की सौतेले भाई राहुल ने भुजाली (चापड़) से काट कर हत्या कर दी।
इसके बाद आरोपी शवों को ठिकाने लगाने के लिए 500 मीटर दूर ट्रैक्टर ट्रॉली से नहर पर ले गया, मगर डेढ़ सौ मीटर पहले ही रास्ते में आयुष का शव सड़क पर गिर गया। सौतेली मां का शव नहर में फेंकने के बाद वह आयुष का शव उठाने पहुंचा तो लोगों की नजर पड़ गई।
Trending Videos
2 of 12
नहर के पास जमा भीड़ और पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ऊषा गुप्ता के दामाद राजकुमार गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राहुल के अलावा दपंती राम प्रसाद व सुषमा पर भी हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोप है कि राहुल ने बिल्डिंग मैटेरियल वाली जमीन दंपती को बेच दी थी। राम प्रसाद व उसकी पत्नी इस जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। इसी बात पर विवाद चल रहा था।
3 of 12
नहर के पास जमा भीड़ और पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादे शव
अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की सुबह सौतेली मां ऊषा गुप्ता और सौतेले भाई आयुष गुप्ता की हत्या के बाद उनके शवों को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने जल्दबाजी की। ट्रैक्टर के बंपर पर आयुष तो ट्रॉली में ऊषा के शवों को लादकर पटेवर गांव मड़िहान ब्रांच नहर पहुंचा।
4 of 12
घटना की जानकारी देते अफसर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सड़क किनारे मिला आयुष का शव
वहां उसने ऊषा का शव नहर में फेंक दिया, लेकिन आयुष का शव ट्रैक्टर के बंपर पर नहीं मिला। इस पर राहुल रास्ते में शव खोजते हुए लौट रहा था, मड़िहान तिराहे पर सड़क किनारे आयुष का शव मिला। शॉल से ढककर वह शव उठाने लगा, तभी चौराहे पर पहले से बस का इंतजार कर रहे दो राहगीरों ने शोर मचा दिया।
5 of 12
नहर के पास जमा भीड़ और पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पकड़े जाने के डर से राहुल वहां से भाग निकला। घर पहुंचकर सबूत मिटाने की जुगत करने लगा। मड़िहान पुलिस ने आयुष के शव को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त हथियार, ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने लेकर आई। ढाई घंटे बाद साढ़े तीन किमी दूर हसरा गांव के सामने नहर के पानी में ऊषा गुप्ता का शव मिल गया।