Wife beats up engineer husband after seeing him with another woman in Bahraich

(सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक महिला कुछ युवकों के साथ एक युवक की पिटाई कर रही है। इस दौरान पिटने वाले युवक के साथ एक दूसरी महिला भी दिख रही है। 

वायरल वीडियो के संबंध में बताया जा रहा है कि पिटाई करने वाली महिला अपने भाइयों के साथ पति की पिटाई कर रही है। पिटने वाला युवक नहर विभाग का जेई बताया जा रहा है। अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के संबंध में दावा किया जा रहा है कि एक शिक्षिका मायके गई थी। उसका पति अपने घर महिला मित्र को लेकर आया था। 

जानकारी होने पर शिक्षिका पत्नी ने भाइयों के साथ पहुंची। पत्नी ने पति की जमकर पिटाई की। उसके भाइयों ने भी हाथ साफ किया। महिला मित्र खुद को कमरे में छिपते हुए नजर आई। कोतवाल देहात शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच की गई थी। प्रकरण में पति-पत्नी ने समझौता कर लिया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *