उत्तर प्रदेश में मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग (आईगॉट) डिजिटल प्लेटफार्म पर ऑनलाइन कोर्स पूरा करने में स्कूल शिक्षा विभाग शीर्ष पर है। विभाग के शिक्षकों और अधिकारियों ने अब तक 28.17 लाख से अधिक ऑनलाइन कोर्स पूरे किए हैं। इस सूची में पुलिस विभाग 13.8 लाख कोर्स के साथ दूसरे स्थान पर है।

हाल ही में शासन स्तर पर हुई समीक्षा में बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने 4.7 लाख, होमगार्ड्स ने 4.5 लाख, कृषि विभाग ने 2.4 लाख, बिजली विभाग ने 2.2 लाख, पंचायती राज विभाग ने 1.4 लाख, स्वास्थ्य शिक्षा ने 1.2 लाख, हाउसिंग एवं अर्बन प्लानिंग विभाग ने 72 हजार, नगरीय विकास विभाग ने 23 हजार व ग्रामीण विकास विभाग ने 11 हजार से अधिक ऑनलाइन कोर्स पूरे किए हैं।

ये भी पढ़ें – जहरीली कफ सिरप कांड में खुलासा: पश्चिम बंगाल के तस्करों को 500 रुपये में कफ सिरप बेच शुभम ने कमाए 800 करोड़



ये भी पढ़ें – यूपी चुनाव की तैयारी: भाजपा में पहले 14 जिलाध्यक्ष होंगे नियुक्त, फिर संगठन में फेरबदल, इसी महीने हो सकी है नियुक्ति

प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के 4.46 लाख से अधिक शिक्षकों ने आईगॉट प्लेटफार्म पर पंजीकरण कराया है, जिनमें से 3.02 लाख शिक्षक कोर्स पूरा कर चुके हैं। इनमें लगभग आधे शिक्षकों ने पांच या उससे अधिक कोर्स किए हैं। इसी तरह माध्यमिक शिक्षा विभाग में 1.19 लाख से अधिक शिक्षकों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 62,204 शिक्षक कोर्स पूरा कर चुके हैं। यहां भी लगभग आधे शिक्षकों ने पांच या उससे अधिक कोर्स किए हैं।

बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने विभागीय अफसरों को निर्देश दिए हैं कि अधिक से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आईगॉट प्लेटफार्म पर पंजीकरण कराया जाए और कोर्स पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग आधारित पाठ्यक्रमों में सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *