मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरे कपड़े को देखकर लोग मुझे अंधविश्वासी मानते होंगे। मैं आस्था में विश्वास करता हूं। सबकी आस्था का सम्मान भी करता हूं। अंधविश्वास को कतई नहीं मानता। मुझे बोला गया था कि नोएडा नहीं जाना है। मैंने कहा कि नोएडा क्या यूपी से बाहर है। बताया गया कि यह मान्यता है कि वहां जाएंगे तो सीएम कुर्सी से उतर जाएंगे। मैंने कहा कि वहां जरूर जाऊंगा। मुख्यमंत्री रहते हुए जो नोएडा नहीं गए, अपनी विभाजनकारी राजनीति के लिए आज वहां पहुंच गए। सीएम ने ये बातें रविवार को लोकभवन में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में चयनित 665 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में कहीं।

हर स्टेज पर निगरानी

सीएम ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए हर स्टेज पर शासन द्वारा निगरानी की जाती है। हमारी तीसरी आंख भर्ती प्रक्रिया में सेंध लगाने वालों पर नजर रखती है। ऐसे लोगों को हम कैसा इलाज करते है, यह किसी से छिपा नहीं है। जेवर को वर्ष 2017 के पहले क्राइम कैपिटल के रूप में जाना जाता था। शाम 5 बजे के बाद गतिविधियां शून्य हो जाती थीं। सुबह 10 बजे के पहले तक कर्फ्यू जैसा माहौल रहता था। आज यह इन्वेस्टमेंट का बेस्ट डेस्टिनेशन बन गया है। देश और दुनिया का हर बड़ा संस्थान ग्रेटर नोएडा आना चाहता है।

ये भी पढ़ें – राजधानी में 59 दिन में हुए 342 सड़क हादसे; 128 मरे और 321 घायल, मंडलायुक्त ने तलब की रिपोर्ट



ये भी पढ़ें – तीन अप्रैल से शुरू होगी ऐतिहासिक 84 कोसी परिक्रमा, चार जिलों से होकर गुजरेगी, 22 दिन चलेगी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पिछले 9 वर्ष में हम लोगों ने 9 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी। एक भी नौकरी की पारदर्शिता व चयन प्रक्रिया पर विरोध का एक भी प्रश्न नहीं उठा सकता है। ये नियुक्ति की प्रक्रिया जो सफलता पूर्वक सफल हो रही है। मेरिट के आधार पर आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए जिन नौजवानों का चयन हो रहा है परिणाम क्या है, एक नियुक्ति की प्रक्रिया पारदर्शी, सुचिता पूर्वक होने से न्यायालय का हस्तक्षेप नहीं है। एक पक्ष वह है 2017 से पहले की सभी नियुक्तियां बाधित थी दूसरा पक्ष जो 9 लाख मैनपावर यूपी से जुड़ा, ये प्रतिभाशाली है, यंग ऊर्जा से भरपूर है। इसका लाभ है कि जो राज्य बीमारू था आज हमने उसे भारत की इकॉनमी का ग्रोथ इंजन बना दिया। जिस राज्य में वेतन देने के लिए पैसे नहीं थे आज वो रेवेन्यू सरप्लस हो गया।

उन्होंने कहा कि जिस राज्य की आमदनी प्रतिव्यक्ति आय, देश के अंदर आबादी में सबसे ऊपर लेकिन आमदनी में सबसे नीचे के पायदान पर गिना जाता था। बॉटम 6 में गिना जाता था, आज वह राज्य देश के अंदर टॉप अर्थव्यवस्था में एक है। अपनी प्रतिव्यक्ति आय को 16 की तुलना में 3 गुना करने में सफलता मिली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *