उत्तर प्रदेश के एटा जिले के गांव नगला प्रेमी में दवा कारोबारी कमल सिंह ने ही बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और बेटी की ईंट से वार कर हत्या की थी। पुलिस ने मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। छोटी बेटी ज्योति की शादी के लिए चार लाख रुपये का इंतजाम नहीं होने से कमल परेशान था। सोमवार दोपहर इसी बात पर पत्नी रत्ना देवी से उसका विवाद हुआ, जिसके बाद उसने एक-एक कर चारों की हत्या की। 

नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। डीआईजी अलीगढ़ रेंज प्रभाकर चौधरी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में बताया कि सीसीटीवी फुटेज में घटना के समय घर के अंदर और बाहर किसी अन्य व्यक्ति की आवाजाही नहीं पाई गई। मृतक गंगा सिंह शाक्य का बेटा कमल सिंह ही आता-जाता दिखा। 




Trending Videos

Etah Four Members Brutally Killed After confessing to crime Kamal burst into tears at police station

मृतका ज्योति
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


10 फरवरी को होनी थी ज्योति की शादी

शक के आधार पर जब जांच की गई तो उसके कपड़ों और जूतों पर खून के निशान मिले। मृतका ज्योति के मोबाइल फोन से आखिरी चैटिंग का समय सामने आया। इससे घटना का समय भी स्पष्ट हो गया। डीआईजी के अनुसार, पूछताछ में कमल सिंह ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि छोटी बेटी ज्योति की शादी 10 फरवरी को होनी थी। 

 


Etah Four Members Brutally Killed After confessing to crime Kamal burst into tears at police station

मृतका रत्ना देवी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


पत्नी से हुआ था विवाद

इसके लिए लड़का पक्ष को चार लाख रुपये देने थे। सोमवार दोपहर वह खाना खाने घर आया था। इस दौरान रुपयों की व्यवस्था न हो पाने पर पत्नी से विवाद हुआ। पत्नी ने काफी कुछ सुनाया और गाली-गलौज की। 


Etah Four Members Brutally Killed After confessing to crime Kamal burst into tears at police station

मृतका श्यामा देवी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


ईंट से हमला कर चारों को मार डाला

इस पर आवेश में आकर कमल ने छत पर पड़ी इंटरलॉकिंग ईंट से पहले पत्नी, फिर बेटी और उसके बाद मां के सिर व चेहरे पर ईंट से प्रहार किए। बाद में नीचे आकर पिता पर भी ईंट से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

 


Etah Four Members Brutally Killed After confessing to crime Kamal burst into tears at police station

etah murder
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


जुर्म कबूलने के बाद कोतवाली में दहाड़ मारकर रोने लगा कमल

माता-पिता, पत्नी और बेटी की हत्या के बाद आरोपी कमल सिंह पुलिस के साथ ही घूमता रहा। पुलिस ने जब गहनता से मामले की छानबीन की तो सच्चाई सामने आ गई। पुलिस के सामने हत्या की बात स्वीकार करने के बाद कमल कोतवाली परिसर में ही दहाड़ मारकर रोता रहा। 

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *