हाथरस के नवल नगर की तंग गली, कार सवार आरएसएस के जिला प्रचारक और स्कूटी सवार आमने-सामने से आ गए। पीछे कौन हटाए, इसी पर विवाद हुआ। आरएसएस नेता अपना परिचय देते रहे, लेकिन हमलावर ईंटों और मिस्त्री की दुकान से उठाए औजारों से उन पर हमला करते रहे। 

बाद में बवाल की आशंका से कुछ दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर चले गए। आरोपी इसी मोहल्ले के रहने वाले हैं, जिसके चलते यहां पुलिस तैनात रही। एक मुख्य आरोपी के घर के बाहर पुलिसकर्मी बैठा दिए गए हैं।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के जिला प्रचारक जयकिशोर ने बताया कि वह घटना के समय अपनी कार से तालाब चौराहा की ओर से नवल नगर स्थित संगठन के कार्यालय पर जा रहे थे। अलीगढ़ रोड पर नवल नगर वाली गली में घुसते ही सामने से स्कूटी पर दो युवक आ गए।




Trending Videos

RSS district functionary was attacked, dragged out of his car and beaten In Hathras

आरएसएस के जिला प्रचारक पर हमला
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


निकलने के लिए जगह न होने पर उन्होंने कार का हॉर्न बजाया, लेकिन हटने की बजाए युवक गाली-गलौज पर उतर आए और उनसे ही कार वापस पीछे लेने के लिए बोलने लगे। अभद्रता से बात करने पर जिला प्रचारक ने उन्हें टोका और अपना परिचय दिया।


RSS district functionary was attacked, dragged out of his car and beaten In Hathras

आरएसएस के जिला प्रचारक पर हमले के बाद पहुंचे समर्थक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


इसी बात पर दोनों युवक उग्र हो गए और उन्हें कार से नीचे उतार लिया। इसके बाद वे मारपीट करने लगे और युवकों ने फोन कर अपने साथी मौके पर बुला लिए। नवल नगर के बाहर एक दुकान पर मौजूद युवकों के साथी मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने ईंट, ऑटो मैकेनिक के औजारों से उन पर हमला कर दिया।


RSS district functionary was attacked, dragged out of his car and beaten In Hathras

आरएसएस के जिला प्रचारक पर हमले के बाद पहुंचे समर्थक और पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


आरोपी युवक भीड़ लगने पर जिला प्रचारक को नाली के पास पटककर भाग गए। एक परिचित ने जब उन्हें इस हालत में देखा तो विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और एसपी को सूचना दी गई।

 


RSS district functionary was attacked, dragged out of his car and beaten In Hathras

आरएसएस के जिला प्रचारक पर हमले के बाद पहुंचे समर्थक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


इसके बाद सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायाण, कोतवाली सदर व हाथरस गेट पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। एक थाने का फोर्स जिला प्रचारक को जिला अस्पताल लेकर गया, जबकि एक थाना पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *