महोबा में जल जीवन मिशन योजना के तहत खोदी गई सड़कों को दुरुस्त न कराए जाने और गांव में पेयजलापूर्ति प्रभावित होने से नाराज चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के समर्थकों के साथ मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोकने से करीब आधा घंटे के लिए आवागमन थम गया। इस दौरान प्रशासन बेवश नजर आया।
जैसे ही काफिला रुका नोकझोक और पुलिसकार्मियों के तीखे तेवर भी समर्थकों का गुस्सा कम नहीं कर सके। मंत्री स्वतंत्र देव नाराज ग्राम प्रधानों को धक्का देते हुए आगे बढ़े। इस दौरान लोग कहते रहे कि ”नेता गिरी नहीं चलेगी”। स्वतंत्र देव अपनी गाड़ी में बैठ गए। गाड़ी के अंदर भी विधायक और मंत्री के बीच बहस हुई। लोग नारेबाजी करते रहे।
महोबा में नमामि गंगा योजना के कार्यों को लेकर हुए विवाद के बाद जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का कहना था कि योजना से जुड़े सभी कार्य 20 दिनों में पूरे करा लिए जाएंगे। मामले को लेकर चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत से अमर उजाला ने बातचीत की। प्रस्तुत हैं खास अंश।
Trending Videos
2 of 8
जलशक्ति मंत्री का काफिला रोकते भाजपा विधायक के समर्थक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विधायक से सवाल व जवाब
सवाल- अपनी सरकार के मंत्री का रास्ता रोकने की क्या जरूरत पड़ी।
जवाब- चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने कहा कि हर घर नल योजना प्रधानमंत्री मोदी जी की योजना है। इस योजना को धरातल पर पहुंचाने और कार्य पूर्ण कराने के लिए किसी को भी रोकने या घेराव करने की जरूरत पड़ेगी तो मैं रोकूंगा। जनता की समस्या का समाधान करने के लिए मुझे जनता ने चुना है। पार्टी ने मुझे टिकट जनता की सेवा करने के लिए दिया है और जनता की सेवा करने के लिए यदि किसी को भी रोकना पड़े या धरना देना पड़े तो यह मेरा कर्तव्य है और मैं अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटूंगा।
3 of 8
काफिला रोकने के बाद जलशक्ति मंत्री से नाराजगी जताते विधायक बृजभूषण राजपूत
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवाल- किस प्रकार की समस्या को लेकर काफिला रोकना पड़ा।
जवाब- नमामि गंगे की योजना छह साल से चल रही है। लगातार पत्राचार किए जा रहे हैं लेकिन यह अभी तक पूर्ण नहीं हुए हैं। गांव में सड़कें खुदी पड़ी है। जो पाइपलाइन डाली गई हैं वह लीकेज हैं। जगह-जगह जलभराव है इन सभी समस्याओं को लेकर आज जलशक्ति मंत्री को अवगत कराया है।
4 of 8
जलशक्ति मंत्री का काफिला रोकते भाजपा विधायक के समर्थक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवाल- जलशक्ति मंत्री से क्या आश्वासन मिला।
जवाब- जलशक्ति मंत्री ने 20 दिन का समय मांगा है। आश्वासन दिया है कि 20 दिन के अंदर सभी गांव दुरुस्त होने चाहिए और कार्य पूर्ण होने चाहिए।
5 of 8
जलशक्ति मंत्री का काफिला रोकते भाजपा विधायक के समर्थक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवाल- मंत्रीजी ने आपसे कहा, गांव में अभी तुरंत चलो, उसका क्या हुआ।
जवाब- हां, कहा तो था। आपकी बात सही है। यह मंत्रीजी से पूछिए। वह अपनी बात पर कितना खरा उतरेंगे। अभी उन्होंने कहा था कि मैं अभी चलता हूं। अभी आपके साथ चलता हूं। गांव का अधिकारियों के साथ निरीक्षण करता है। जो भी कमी पाई जाती है, अभी सस्पेंड करता हूं लेकिन वह नहीं गए।