यमुना एक्सप्रेस पर मथुरा में हुए हादसा के बाद आरटीओ ने स्लीपर बसों की चेकिंग शुरू कर दी है। आरटीओ प्रवर्तन ने बृहस्पतिवार को इनर रिंग रोड पर चेकिंग के दौरान स्लीपर कोच बस को सीज कर दिया। आरटीओ प्रवर्तन अखिलेश कुमार और एआरटीओ आलोक अग्रवाल ने इनर रिंग रोड पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही जीके ट्रैवल्स की स्लीपर कोच को रोका।

Trending Videos

बस में 32 स्लीपर सीट थीं, लेकिन उसमें मानक के वितरीत बदलाव किया गया था। आपातकालीन गेट बंद था। आरटीओ अखिलेश कुमार द्विवेदी के मुताबिक, स्लीपर कोच का पंजीकरण झुंझनू, राजस्थान में है। चालक और परिचालक अलवर के हैं। हादसे की स्थिति में यात्रियों का जीवन खतरे में पड़ जाता। सवारियों को दूसरे वाहनों से भेजा गया। स्लीपर कोच को सीज करके उसका पंजीकरण निरस्त करने की रिपोर्ट झुंझनू आरटीओ भेजी जा रही है। अबुल उलाह दरगाह कट पर भी अवैध तरीके से खड़ी रोडवेज बसों, भारी वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *