आगरा के थाना शाहगंज के सराय ख्वाजा क्षेत्र के नगला रेहराब खां निवासी टैटू कारीगर ललित कुमार 4 फरवरी से लापता है। पुलिस ने सोमवार को गुमशुदगी दर्ज की है।

 ललित के भाई प्रशांत ने बताया कि ललित ताजगंज के बसई चौकी के पास टैटू शॉप संचालित करता था। उसकी दोस्ती पास में ही एक ब्यूटीपार्लर में काम करने वाली युवती से थी। युवती ने कुछ दिन पहले परिवार के राजी नहीं होने की बोलकर शादी से मना कर दिया। इसके बाद से ललित अवसाद में था। उसने व्हाट्सएप पर संदेश भेज कर कहीं जाने की जानकारी दी थी। 

सोमवार को पिता ने उसकी शॉप का ताला तोड़कर अंदर का सामान चेक किया तो उसमें एक पत्र मिला, जिसमें युवती के मना करने की वजह से घर से दूर जाने की बात लिखी थी। वह अपने एक मित्र से बात कर रहा है पर परिवार से बात भी नहीं कर रहा है। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश में जुट गई है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *