
YouTuber arrested
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
{“_id”:”695f53f224608358260285e0″,”slug”:”youtuber-arrested-in-harassment-of-minor-girl-sub-inspector-absconding-station-officer-suspended-in-kanpur-2026-01-08″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: यूट्यूबर और यूपी पुलिस के दरोगा ने कार में नाबालिग से दरिंदगी!… तेल चोरी का खिलाड़ी है शिवबरन यादव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

YouTuber arrested
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर के सचेंडी में 14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी यू-ट्यूबर शिवबरन यादव को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी उपनिरीक्षक अमित मौर्य की तलाश जारी है। सोमवार रात हुई दरिंदगी की वारदात में इस्तेमाल की गई दरोगा की स्कॉर्पियो बरामद हो गई है।
एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह के सामने पीड़िता ने यू-ट्यूबर और दरोगा को आरोपी बताया, जिस पर पॉक्सो और सामूहिक दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई गई। मामले में पुलिस कमिश्नर ने थाना प्रभारी विक्रम सिंह को निलंबित कर दिया, वहीं डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी को डीसीपी हेडक्वार्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बुधवार सुबह एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह पीड़िता के गांव पहुंचे। ग्रामीणों से जानकारी जुटाई तो लोगों ने सचेंडी थाने में तैनात रहे दरोगा अमित मौर्य की काले रंग की स्कॉर्पियो कार के बारे में जानकारी दी। एडीसीपी ने कार और आरोपियों की फोटो पीड़िता को दिखाई, जिसे उसने पहचान लिया।