यूपी में मंगलवार शाम छह पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। संजीव कुमार उपाध्याय को नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या बनाया गया है।
राजेश चंद्र को मैनपुरी के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर तैनाती दी गई है। वह अभी तक उप जिलाधिकारी गाजीपुर के पद पर कार्यरत थे।
बृजपाल सिंह को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) लखीमपुर खीरी के पद पर नियुक्त किया गया है।
राजेश कुमार मिश्रा को अयोध्या विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है।
अर्चना अग्निहोत्री को मऊ का उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
