ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए सभी उपभोक्ता श्रेणियों में बिजली की दरों को लगातार छठवें वर्ष भी अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है। यह निर्णय प्रदेश के करोड़ों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने वाला और सरकार की उपभोक्ता हितैषी नीति का मजबूत संकेत है।

Trending Videos

प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश देश का वह प्रमुख राज्य है जहां जनता के हित में पिछले छह वर्षों से बिजली की दरों में एक भी पैसा नहीं बढ़ाया गया है। यह निर्णय गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी और मध्यमवर्ग सभी के लिए सीधी राहत का कार्य करेगा।

ये भी पढ़ें –  यूपी में लगातार छठवें साल नहीं बढ़ेंगी बिजली दरें, देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश



ये भी पढ़ें – डिप्टी सीएम केशव ने दिए निर्देश- महिला सशक्तीकरण के लिए बनाएं एक करोड़ लखपति दीदी

उन्होंने कहा कि नए वर्ष से पहले ही उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना के माध्यम से बड़ी राहत दी गई थी, और अब अपरिवर्तित बिजली दरों के रूप में दूसरा बड़ा तोहफा प्रदान किया गया है। इससे घरेलू बजट में मजबूती आएगी और औद्योगिक उपभोक्ताओं को भी स्थिरता का लाभ मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें