आगरा पुलिस ने थाना ताजगंज क्षेत्र के होटल में ठहरे ऐसे आठ शातिरों को गिरफ्तार किया है, जो विदेशी साइबर ठगों के लिए 75 लाख से 10 करोड़ की लिमिट के म्यूल एकाउंट खुलवाते थे।


Cyber Gang Busted: Chinese Device Used to Empty Bank Accounts in Minutes

शातिर गिरफ्तार
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार


विदेश में बैठे साइबर ठगों के लिए भोले-भाले लोगों को जाल में फंसाकर उनके 75 लाख से 10 करोड़ तक की लिमिट के खाते खुलवाने वाले गिरोह के आठ आरोपियों को मंगलवार को साइबर सेल की टीम ने थाना ताजगंज के एक होटल से गिरफ्तार किया। खातों में ठगी की रकम आने पर साइबर ठग चीनी डिवाइस और एप की मदद से मिनटों में क्रिप्टोकरेंसी और डाॅलर में बदलकर अपने 40 से 50 म्यूल एकाउंट में ट्रांसफर कर लेते हैं। एक आरोपी देवेंद्र दुबई से प्रशिक्षण लेकर आया है। खाते खुलवाने पर साइबर ठग एजेंटों को दो प्रतिशत कमीशन देते थे।

Trending Videos

अपर पुलिस उपायुक्त आदित्य सिंह ने बताया कि साइबर सेल की टीम को सूचना मिली थी कुछ लोग थाना ताजगंज क्षेत्र के होटल में ठहरे हुए हैं। वह म्यूल एकाउंट के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले हैं। इस सूचना पर टीम ने कार्रवाई की। ताजगंज के फतेहाबाद रोड स्थित होटल जिम्मी में सोमवार रात 1 बजे दबिश देकर आठ लोगों को पकड़ लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले चार लोग भाग गए। दो आरोपियों पर पहले से साइबर अपराध की प्राथमिकी दर्ज है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी कंबोडिया, म्यांमार आदि देशों में बैठे साइबर ठगों के लिए काम करते हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *