आम बजट के यूपी पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में रक्षा क्षेत्र में एक लाख करोड़ की भारी वृद्धि की गई है। उत्तर प्रदेश डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभर रहा है। डिफेंस कॉरिडोर के अंतर्गत प्रदेश में छह नोड विकसित किए गए हैं, जिनके लिए अब तक लगभग 12 से 13 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। करीब 40,000 युवाओं को रोजगार भी मिल चुका है। लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट, कानपुर में अडानी एम्युनेशन, झांसी में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट तथा ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े काम आगे बढ़ रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर डिफेंस कारीडोर के नोड की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

Trending Videos



बायो-फार्मा सेक्टर की संभावनाएं हुईं सुदृढ़


मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट के माध्यम से बायो-फार्मा सेक्टर में संभावनाएं बढ़ी हैं। ललितपुर में लगभग 1,200 एकड़ क्षेत्रफल में बल्क ड्रग पार्क विकसित हो रहा है जबकि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में मेडिकल डिवाइस पार्क बन रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 22,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ डेटा सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। अब तक उत्तर 700 मेगावाट क्षमता के डेटा सेंटर स्थापित हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि बजट में महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना प्रदेश के 1.05 लाख से अधिक राजस्व गांवों के ग्रामीण उत्पादों को वैश्विक मार्केटिंग नेटवर्क से जोड़ने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि माघ मेले की सफलता ने प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं को रखा है। देशभर की 15 आर्कियोलॉजिकल साइट्स में दो स्थल उत्तर प्रदेश में स्थित हैं, सारनाथ (वाराणसी) और हस्तिनापुर (मेरठ)। अन्य पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों को भी इसी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। बजट में 10,000 टूरिस्ट गाइडों से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि पर्यटन स्थलों की रैंकिंग भी जारी की गई है जिसके आधार पर उत्तर प्रदेश के कई पर्यटन केंद्रों को विकसित किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें