
रामपुर में छात्रों की बाइक ट्रैक्टर से टकराई
– फोटो : संवाद
{“_id”:”699bfb2721b44bedb70a34dc”,”slug”:”rampur-students-going-for-exams-collided-with-a-tractor-trolley-bouncing-off-their-bikes-killing-two-2026-02-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: रामपुर में परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, उछलकर दूर गिरे, दो ने तोड़ा दम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

रामपुर में छात्रों की बाइक ट्रैक्टर से टकराई
– फोटो : संवाद
रामपुर जिले के दढ़ियाल में परीक्षा देने जा रहे हाईस्कूल के छात्रों की बाइक सोमवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक छात्र घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को जिला अस्पताल रामपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को छात्र सुबह परीक्षा देने के लिए दढ़ियाल से टांडा की ओर जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार छात्र सड़क पर जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।