जगतपुर के फतेहपुर मोलिया के पास बुधवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर गड्ढे में घुस गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी जगतपुर लाया गया था, लेकिन चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित बताया। तीनों युवक आपस में मित्र थे।

Trending Videos

ग्राम मदौलतपुर निवासी धनंजय सिंह (32), ग्राम अलीगंज डिगवा निवासी आशुतोष (35) व ग्राम परिहरी निवासी संदीप (35) बृहस्पतिवार की शाम को कार से रायबरेली आए थे। शहर में काम निपटाने के बाद तीनों दोस्त कार से वापस जगतपुर लौट रहे थे। रास्ते में ग्राम फतेहपुर मोलिया के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और वह सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें