केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को ताजनगरी के प्रवास के दौरान विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला। गैस और तेल की किल्लत पर सवाल उठा रहे राहुल गांधी और अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वैश्विक संकट के समय में भी ये नेता देश में भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। चुटकी लेते हुए कहा कि अखिलेश और राहुल गांधी से पूछिए, क्या उनके पार्टी दफ्तर में तेल का कुआं मिल गया है।

सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ईरान-इजरायल युद्ध के कारण आज पूरी दुनिया संकट में है। अमेरिका, चीन और जर्मनी जैसे देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम 16 फीसदी तक बढ़ गए हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल प्रबंधन की बदौलत भारत में पिछले 20 दिनों में एक रुपया भी नहीं बढ़ा है।

राजनीतिक हमलों के साथ ही गिरिराज सिंह ने आगरा के औद्योगिक विकास पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि आगरा केवल चमड़े के जूते के लिए नहीं, बल्कि टेक्निकल टेक्सटाइल के क्षेत्र में भी तेजी से उभर रहा है। उन्होंने जूता इकाइयों का भ्रमण करने के बाद बताया कि यहां 90 फीसदी जूते टेक्निकल टेक्सटाइल से बन रहे हैं। उन्होंने उद्यमियों से आह्वान किया कि 31 मार्च तक पंजीकरण कराकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। इस संबंध में वे जल्द ही दिल्ली जाकर यूपी सरकार के प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें