कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। 29 जनवरी को फतेहपुर सीकरी लोकसभा में एक विशाल रैली होने जा रही है। इसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के शामिल होने की उम्मीद है।

राजा मंडी स्थित कार्यालय में महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जन्म दिवस पर 100 दिन का कार्यक्रम जारी किया है। इसमें जनसभा और लोगों की समस्याओं पर संवाद होंगे। 29 जनवरी को फतेहपुर सीकरी लोकसभा में विशाल रैली की जाएगी।

इसमें राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कई नेता इसमें शामिल हो सकते हैं। जिला अध्यक्ष रामनाथ सिकरवार ने बताया की रैली के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। गांव में जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है। प्रेस वार्ता के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का जन्म दिवस पर केक काटकर खुशी मनाई। इसमें डॉक्टर मधुरिमा शर्मा , याकूब शेख, गीता सिंह, प्रकाश दुबे, अनुज शर्मा, दीपक शर्मा ,गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *