जलेसर रोड पर हादसे में घायल हुए  रिटायर्ड दरोगा विजय सिंह की 13 हड्डियां टूटी हैं। गंभीर हालत में परिजन रेनबो अस्पताल में उनका इलाज करवा रहे हैं। विजय 2022 में दरोगा पद से रिटायर्ड हुए थे। वह पहली बार चारधाम यात्रा कर लौट रहे थे।

परिजनों ने बताया कि मौत का मंजर देख पिता को लगा की जैसे जान चली गई है। शरीर और सांसें थम सी गई हैं। पहले उन्हें यमुनापार स्थित अम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर शनिवार देर रात रेनबो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया है कि 13 हड्डियां टूट चुकी हैं। उनकी हालत गंभीर है। 




Trending Videos

Tragic Collision on Agra-Jalesar Road: Six Killed as Container Hits Two Autos Infant Survives Unhurt

Agra Road Accident
– फोटो : अमर उजाला


नहीं आई मासूम नायरा को खरोंच

जलेसर रोड पर हुए भीषण हादसे में घायल रूनकता निवासी सलमान ने शनिवार को हादसे का आंखों देखा हाल बताया। वह शनिवार सुबह 10 बजे अपने परिवार के साथ जलेसर में मिंया बाबा की दरगाह पर मन्नत पुरी करने ऑटो से जा रहे थे। हादसे मेें उनका पूरा परिवार घायल हुआ पर मन्नत से मिली 6 माह की नायरा को खरोंच तक नहीं आई। होश आने पर सलमान बेटी को देखकर फूट-फूट कर रोया और अल्लाह का शुक्रिया अदा किया। हालांकि मन्नत पूरी नहीं कर पाने का उन्हें मलाल है।

 


Tragic Collision on Agra-Jalesar Road: Six Killed as Container Hits Two Autos Infant Survives Unhurt

agra road accident
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


होश में आते ही फूट-फूट कर रोया पिता

सलमान ने बताया कि ऑटो में उनकी पत्नी रानी, 6 माह की बेटी नायरा, मां हसीना, बहन गुलशन,उसका देवर हबीब, गुलशन का छह वर्षीय बेटा हसन और ऑटो चालक मन्नू थे।हादसे के बाद रानी और मां हसीना बेहोश हो गई थीं। उसे बस इतना याद है कि टक्कर के बाद वह ऑटो के नीचे दब गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

 


Tragic Collision on Agra-Jalesar Road: Six Killed as Container Hits Two Autos Infant Survives Unhurt

आगरा में भीषण सड़क हादसा, क्षतिग्रस्त ऑटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


उपचार चल रहा है

सलमान, रानी और मां हसीना का इलाज सरोज अस्पताल में चल रहा है, जबकि ऑटो चालक मन्नू को उसके रिश्तेदार मथुरा के सरकारी अस्पताल ले गए। अन्य घायलों को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हादसे के दौरान नायरा मां के हाथ से छिटककर झाड़ियों में गिर गई थी। ग्रामीणों ने बच्ची को देख लिया, जिससे वह सुरक्षित मिल गई। बच्ची की हालत ठीक है। सलमान ने सिकंदरा सव्जी मंडी मे पल्लेदारी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है।

 


Tragic Collision on Agra-Jalesar Road: Six Killed as Container Hits Two Autos Infant Survives Unhurt

आगरा में भीषण सड़क हादसा, मौके पर लगी भीड़
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


शाहिद के घर पर लगी रही भीड़

जलेसर रोड पर हादसे में मृत ऑटो चालक आजमपाड़ा निवासी शाहिद का शनिवार को परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। भांजे सईद ने बताया कि परिवार में एक बेटी की शादी हो चुकी है। दो बेटियां और तीन बेटों की जिम्मेदारी पत्नी पर आ गई है। ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रशासन कुछ मुआवजा दे तो ऑटो को सही करवा कर परिवार आजीविका चला सकेगा । 

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *