FIR against five in bribery case in Dakshinanchal Vidyut Vitran Nigam.

प्रतीकात्मक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में रिश्वतखोरी के आरोप में दो इंजीनियर और दो दरोगा समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पावर कारपोरेशन में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस टीम को चेतावनी दी गई है।

पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार गोयल पूरे मामले को लेकर विजिलेंस और कारपोरेशन के अफसरों के साथ दोपहर बाद बैठक करेंगे जिसमें इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए रणनीति बनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें – हनुमानगढ़ी में साधु की चाकू से गोदकर हत्या, एक महीने में दूसरी वारदात से सनसनी, बंद मिला सीसीटीवी

ये भी पढ़ें – लखनऊ में डेंगू के 36 नए मरीज मिले, अस्पतालों में प्लेटलेट्स की मांग बढ़ी

कॉरपोरेशन अध्यक्ष ने कहा कि विजिलेंस टीम की संलिप्तता से पूरे विभाग की छवि खराब हुई है। ऐसे मामलों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। 

मालूम हो कि आगरा में एक ग्राहक को कनेक्शन देने के मामले में रिश्वत मांगी गई थी। दक्षिणांचल के निदेशक ने खुद अपनी ही टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *