अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi

Updated Mon, 09 Mar 2026 10:51 PM IST

लखनऊ के मोहनलालगंज में डबल मर्डर की घटना सामने आई। एक महिला और उसका बेटा हत्या का शिकार हुए। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। आरोपी और हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।


UP: Double murder in Lucknow; mother and son's bodies found in room; police and forensic team engaged in inves

कमरे में मिली मां-बेटे की लाश
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार

लखनऊ में मोहनलालगंज के सिसेण्डी में सोमवार की रात मां बेटे की हत्या कर दी गई। महिला रेशमा बानो (50) का शव चारपाई के नीचे पड़ा था, जबकि  बेटे शादाब(19) का शव पानी भरे टब में पड़ा था। शाम लगभग छः बजे बिजनौर के रिश्तेदार सलमान ने महिला को फोन किया, तो फोन बंद था। रिश्तेदार को शक होने पर वह सिसेन्डी महिला के घर आए, तो घर का दरवाजा बाहर से बंद था, रिश्तेदार जब अंदर गया तो दोनों के शव पडे़ मिले। डबल मर्डर की सूचना पर हड़कंप मच गया।

Trending Videos







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *