लखनऊ में बुधवार को रमजान का चांद नजर आ गया। शिया और सुन्नी चांद कमेटियों ने पुष्टि करते हुए गुरुवार से पहला रोजा होने का एलान किया। शहर की मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू होगी। चांद दिखते ही बाजारों में रौनक बढ़ी और लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।


UP: Ramadan moon sighted in Lucknow, fasting begins tomorrow, people greet each other

लखनऊ में चांद दिखा
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार

लखनऊ में बुधवार को रमजान का चांद नजर आया। पहला रोजा गुरुवार को होगा। मरकजी शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैय्यद सैफ अब्बास नकवी ने बताया कि 19 फरवरी को पहला रोजा होगा। कमेटी ने अकीदतमंदों से इबादत, रोजा और दुआओं का एहतमाम करने की अपील की है।

Trending Videos

बाजारों में भीड़-भाड़ देखने को मिल रही है। मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद ने कहा- आज बुधवार को सभी मस्जिदों में तरावीह की नमाज पढ़ी जाएगी। चांद नजर आने के बाद लोग एक दूसरे को रमजान के महीने की मुबारकबाद दे रहे हैं। आज शहर की तमाम मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की जाएगी। देर रात तक होने वाली तरावीह की नमाज में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें