आगरा एसटीएफ और मुंबई अपराध शाखा की टीम ने हरियाणा के जिला झज्जर स्थित मछरौली से मुख्य शूटर दीपक, सनी, सोनू, रितिक जबकि विष्णु कुशवाहा को गांव बिजौली से गिरफ्तार किया। वहीं जतिन भारद्वाज इटावा और विशाल गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके से पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि घटना के पीछे मकसद दहशत फैलाना था। इससे गिरोह रंगदारी वसूल करता। इस काम को विष्णु कुशवाहा ने अंजाम दिया था।

Trending Videos

विष्णु का संबंध लाॅरेंस बिश्नोई गिरोह के श्रीगंगानगर, राजस्थान में पांच करोड़ की रंगदारी मांगने वाले शुभम लोनकर के साथी गोलू पंडित से है। गोलू पंडित को श्रीगंगानगर में गोली चलाने के एवज में धनराशि मिली थी। लॉरेंस बिश्नोई और शुभम लोनकर गिरोह फेसबुक, इंस्टाग्राम पर महिमामंंडित करने वाले कई एकाउंट चलाता है। इनको देखकर ही आरोपियों ने भी अपराध की दुनियों में कदम रखा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें