प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) 2025 की मेरिट के आधार पर लिखित परीक्षा के लिए 3.67 लाख अभ्यर्थी शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं। इस तरह एक पद के लिए 46 दावेदार होंगे। आयोग ने लिखित परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम भी जारी किया है। 100 नंबर की 2 घंटे की बहुविकल्पीय सवालों पर आधारित परीक्षा होगी। इसमें गणित की जगह डाटा इंटरप्रिटेशन को शामिल किया गया है। इससे जुड़े लगभग 10 सवाल होंगे। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी को भी सिलेबस में शामिल किया गया है। पहले यह नहीं था। परीक्षा में माइनस मार्किंग भी होगी।

अवर अभियंता सिविल की लिखित परीक्षा 3 मई को


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शनिवार को ही अवर अभियंता सिविल की लिखित परीक्षा की तिथि भी जारी कर दी है। 4612 पदों पर चल रही भर्ती की लिखित परीक्षा तीन मई को आयोजित की जाएगी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि जल्द ही परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर जारी की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *