जर्मनी और ब्रिटेन के दौरे पर पर गए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को बीच में ही अपना दौरा रद्द करना पड़ा। वह बिना ब्रिटेन गए जर्मनी से अब लखनऊ लौट रहे हैं।
बताते हैं कि केशव प्रसाद मौर्य को मंत्री सुनील शर्मा के साथ यूके दौरे पर जाना था। भारत सरकार की ओर से एनओसी दे दी गई थी, लेकिन वीजा जारी नहीं हो गया। कोई तकनीकी पेंच फंसने के कारण समय से ब्रिटेन का वीजा उन्हें नहीं मिल पाया।
ये भी पढ़ें – सिंगापुर-जापान की यात्रा से लौटे सीएम योगी, जापान से 90 तो सिंगापुर से 60 हजार करोड़ के हुए एमओयू; बढ़ेंगे नौकरी के अवसर
ये भी पढ़ें – भाजपा ने 11 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की, गोरखपुर के जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य बनें
केशव प्रसाद मौर्य 23 फरवरी को जर्मनी के दौरे पर रवाना हुए थे। 25 फरवरी तक उन्होंने फ्रैंकफर्ट और न्यूरेम्बर्ग में विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के साथ कई अहम समझौते किए। इसके बाद 27 फरवरी तक उनका कार्यक्रम यूनाइटेड किंगडम (यूके) में निर्धारित था।