वृंदावन के रुक्मिणी विहार स्थित नवनिर्मित जीवनदीप आश्रम का लोकार्पण संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर संत महंतों के साथ मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज राजनेता शामिल रहेंगे। जिला प्रशासन एवं पुलिस ने नगर में एक बार फिर वीवीआईपी के आगमन की तैयारी पूरी कर ली है। इस दौरान रूट भी डायवर्ट किया गया है। 

इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध:

वृंदावन कट, पानीगांव चौराहा से वृंदावन की ओर सभी प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

पानीगांव चौराहा / भोपत ढाबा से सौ-शैय्या की ओर समस्त प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

पानी घाट तिराहा (यमुना पुल) से सौ-शैय्या तिराहा की ओर वीआईपी मूवमेंट के समय सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

चामुंडा कट से परिक्रमा मार्ग की ओर सभी प्रकार के वाहन वीवीआईपी मूवमेंट के समय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

कैलाश नगर चौराहा से वृंदावन की ओर सभी प्रकार के वाहन वीवीआईपी मूवमेंट के समय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

गोकुल रेस्टोरेंट / कल्याण करोति एवं मसानी चौराहा से वृंदावन की ओर भारी एवं कॉमर्शियल वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

आईटीआई कट से सौ-शैय्या तिराहा की ओर वीआईपी मूवमेंट के समय सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। अटल्ला चौराहा से सौ-शैय्या तिराहा की ओर वीवीआईपी मूवमेंट के समय सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

केशवधाम चौकी चौराहा से पापड़ी चौराहा की ओर सभी प्रकार के वाहन वीवीआईपी मूवमेंट के समय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

रुक्मिणी विहार गेट से रुक्मिणी विहार गोल चक्कर की ओर समस्त प्रकार के वाहन वीआईपी मूवमेंट के समय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

रुक्मिणी विहार गोल चक्कर से केशवधाम चौकी की ओर समस्त प्रकार के वाहन वीआईपी मूवमेंट के समय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

वैष्णो देवी / चारधाम से सभी प्रकार के भारी वाहन, बड़ी बस एवं छोटी बस वृंदावन की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी।

चारधाम गेट के पास मैदान पर लगे बैरियर से छटीकरा अंडरपास की ओर रॉन्ग साइड आने वाले वाहन वीवीआईपी मूवमेंट के समय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। छटीकरा से नगर की ओर समस्त प्रकार के वाहन वीवीआईपी मूवमेंट के समय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

यह रहेगा डायवर्जन: छटीकरा से वृंदावन होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर जाने वाले सभी प्रकार के कॉमर्शियल व भारी वाहन, छटीकरा से मथुरा-बरेली हाईवे होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर जा सकेंगे।

गोकुल रेस्टोरेंट व मसानी चौराहा से नगर होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर जाने वाले सभी प्रकार के कॉमर्शियल व भारी वाहन, गोकुल रेस्टोरेंट से मथुरा-बरेली हाईवे होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर जा सकेंगे।

यमुना एक्सप्रेस-वे वृंदावन कट से वृंदावन होते हुए एनएच-19 को जाने वाले कॉमर्शियल व भारी वाहन, यमुना एक्सप्रेस-वे राया कट से मथुरा-बरेली हाईवे होते हुए एनएच-19 की ओर जा सकेंगे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *