वृंदावन के रुक्मिणी विहार स्थित नवनिर्मित जीवनदीप आश्रम का लोकार्पण संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा किया गया। इस दौरान स्वामी यतिद्रानंद महाराज, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी भी मौजूद रहे। 

Trending Videos

इस दौरान मोहन भागवत ने कहा कि जीवन के थपेड़ों से लड़ना है, हारना नहीं। आश्रमों में धर्म की शिक्षा मिलती है। आश्रम भौतिक शरीर को ऊर्जावान, ओजस्वी और तेजस्वी बनाने का काम करता है। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को लेकर बोले कि विश्व में जो कलह चल रही है, उससे नुकसान हो रहा है। बदले की भावना से जो कार्य किए जा रहे हैं वो गलत है।

उन्होंने कहा कि धर्मांतरण को रोकने का काम जितना कानून का है उतना समाज का भी है।  घुसपैठियों को रोकने का काम किया है। बिना अनुमति जो विदेशी आ रहे हैं ऐसे लोगों को रोजगार नहीं देना है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें