Pooja Murder case First tortured by electrocution, then murdered married woman in jhansi

Pooja Murder case
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

झांसी के रक्सा के पलींदा गांव में एक रोंगटे खड़ा कर देने वाला मामला सामने आया है। पहले विवाहिता को करंट लगाकर भीषण यातनाएं दी गईं। इसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसके शरीर में जगह-जगह जलने के निशान बने थे। 

Trending Videos

बुधवार को सुसरालीजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे, तभी तड़के मायके वाले आ पहुंचे। गले में रस्सी से बने निशान देख उन्होंने पुलिस बुला ली। शव का पोस्टमार्टम कराने पर गला घोंटे जाने की पुष्टि हो गई। हालांकि पुलिस देर-रात तक हत्या की बात मानने को राजी नहीं हुई। पुलिस अफसर मामले की जांच कराने की बात कह रहे हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें