
Bride Crime
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवती से शादी तय होने के बाद युवक की बीएसएफ में नौकरी लग गई। इसके बाद शादी करने से इंकार कर दिया। आरोपी इससे पहले शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण भी करता रहा। अब पीड़ित परिवार को धमकी दे रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि पुत्री की शादी वर्ष 2018 में सत्यपाल निवासी गांव नौराई जनपद एटा के साथ तय की थी। रोका की रस्म भी पूरी कर दी गई। इस बीच पता चला कि लड़का किसी लड़की को ले गया था। उस से एक बच्चा भी है।
यह भी पढ़ेंः- आगरा पहुंचे योगी के मत्स्य मंत्री: बोले-यूपी में भी हो जातिगत जनगणना, अनुसूचित जाति में शामिल हो मछुआ समाज
जानकारी होने के बाद जब लड़के पक्ष से बात की तो लोकेंद्र अपनी पुत्री ज्योती के साथ घर आए। कहा कि छोटा बेटा अनुपम है। उसके साथ अपनी बेटी की शादी कर दीजिए। वह लोग तैयार हो गए। 17 नवंबर 2022 को उनके पति की मौत हो गई तो ज्योति पिता के साथ घर आई। इसके बाद से अनुपम और उनकी पुत्री के बीच फोन पर बात होने लगी।
यह भी पढ़ेंः- भिवानी की आतिशबाजी फैक्टरी में विस्फोट: पिता की आंखों के सामने बेटे के उड़ गए चीथड़े; दिल दहलाने वाला था हादसा
इस दौरान अनुपम ने पुत्री को एटा ले जाकर उसका शारीरिक शोषण भी किया। इसके बाद अनुपम की बीएसएफ में नौकरी लग गई और फिर मई 2023 में शादी करने से मना कर दिया। रुपये वापस मांगे तो मना कर दिया। कहा कि शिकायत की तो जान से मार देंगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।