शाहजहांपुर में नगर निगम के बाहर स्थित काकोरी केस के अमर नायकों की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने के बाद मचे हंगामे और मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद बृहस्पतिवार सुबह प्रतिमाओं को पुनर्स्थापित कर दिया गया। इसके बाद महापौर अर्चना वर्मा और नगर आयुक्त के साथ पहुंचे पार्षदों व अन्य लोगों ने अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं पर फूलमालाएं पहनाकर पुष्प अर्पित किए।

टाउन हॉल स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर काकोरी केस के अमर नायकों पं. रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामकृष्ण खन्ना की प्रतिमाएं स्थापित थीं। अमर बलिदानियों की प्रतिमास्थल और तिराहे के सुंदरीकरण के लिए मै. फ्लाई इंफ्राटेक को नगर निगम की ओर से 40 लाख रुपये में ठेका दिया गया था। 22 मार्च की रात फर्म ने प्रतिमाओं को बुलडोजर से क्षतिग्रस्त कर दिया। 

मामले में दो इंजीनियर किए गए निलंबित 

अमर बलिदानियों के अनादर की जानकारी लोगों को हुई तो हंगामा हो गया। विपक्षी दल और सामाजिक संगठनों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर सख्त रुख अपनाया। उनके निर्देश पर नगर निगम के निर्माण विभाग के एई मनोज कुमार और जेई प्रमोद कुमार को निलंबित कर दिया था। फर्म को ब्लैकलिस्ट करने के साथ ही मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी की ओर से उसके खिलाफ थाना सदर बाजार में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें