मैनपुरी के कस्बा औंछा में रविवार रात होली से पहले होलिका में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। सुबह होलिका जली देख लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों ने होलिका के पास खड़े होकर प्रदर्शन किया।
कस्बा औंछा के मोहल्ला परशुरामपुर व मोहल्ला टंकी में होलिका रखी हुई है। रविवार रात अराजक तत्वों ने सौहार्द बिगाड़ने के लिए होलिका में आग लगा दी। सोमवार सुबह जब लोगों ने होलिका जली देखी तो आक्रोश व्याप्त हो गया। कस्बा के लोगों ने होलिका के पास एकत्रित होकर प्रदर्शन कर अराजकतत्वों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की।
कस्बा निवासी विकास मिश्रा, रामपाल, रामकुमार राठौर, विक्की मिश्रा, देवेंद्र, अतुल, किशनपाल, कमल मिश्रा, जुगेंद्र कठेरिया, जुगल मिश्रा, अवधेश मिश्रा आदि ने कार्रवाई की मांग की है।
