श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण की सुनवाई शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी। यह सुनवाई हाईकोर्ट की एकलपीठ, न्यायमूर्ति अविनाश सक्सैना की अदालत में दोपहर दो बजे से निर्धारित है।

Trending Videos

श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही ईदगाह मस्जिद केस के मुख्य याचिकाकर्ता हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवकोट ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रकरण में प्रतिनिधि वाद के साथ-साथ अलग-अलग प्रार्थना पत्रों पर भी अदालत में सुनवाई की जाएगी। इसके अलावा आगरा स्थित जामा मस्जिद से जुड़े मामले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा अपना जवाब दाखिल किए जाने की संभावना है।

मामले में हिंदू पक्ष की ओर से न्यायालय से कोर्ट कमीशन जारी किए जाने का आग्रह किया जाएगा, ताकि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर से जुड़े तथ्यों की जांच कर रिपोर्ट न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की जा सके। साथ ही वाद के बिंदु तय करने को लेकर भी अदालत से अनुरोध किया जाएगा, जिससे प्रकरण की नियमित सुनवाई आगे बढ़ सके।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें