
अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के फतेहपुर सीकरी स्मारक में फ्रांस की पर्यटक अस्मा की मौत और समय से इलाज नहीं मिलने का मामला संस्कृति मंत्रालय तक पहुंच गया है। एएसआई व प्रशासन की रिपोर्ट के बाद महानिदेशक पर्यटन एवं संस्कृति ने प्रकरण की जांच के लिए संयुक्त महानिदेशक के नेतृत्व में 3 सदस्यीय टीम गठित की गई है। यह टीम संभवत: शनिवार या रविवार को फतेहपुर सीकरी पहुंचकर घटना की जांच करेगी। एएसआई कर्मचारियों के बयान दर्ज करेगी। घटना के कारणों की जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपेंगी। दूसरी ओर, पुरातत्व विभाग ने अपनी रिपोर्ट भेजी मंत्रालय को भेज दी है।
आगरा के स्मारकों का होगा सेफ्टी ऑडिट
फतेहपुर सीकरी हादसे के बाद जिलाधिकारी ने महानिदेशक पर्यटन एवं संस्कृति को भेजी गई रिपोर्ट में आगरा के सभी स्मारकों के सेफ्टी ऑडिट कराए जाने की आवश्यकता बताई है। रिपोर्ट में स्मारकों पर उनके खुलने से लेकर बंद होने के समय तक एंबुलेंस, उनके गिरासू व खतरे वाले हिस्सों में पर्यटकों की आवाजाही को बंद करने सहित अन्य सुझाव दिए गए हैं। अब एएसआई की टीम स्मारकों का सेफ्टी ऑडिट करेगी।
ये भी पढ़ें – फ्रांसीसी पर्यटक की मौत: सिर में फ्रेक्चर और 8 सेंटीमीटर का घाव, ऐसे गई अस्मा की जान; जानें कब क्या हुआ
प्रशासन की टीम ने रिपोर्ट की तैयार
दूसरी ओर, प्रशासन की जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। एडीएम प्रोटोकॉल शेरी के नेतृत्व में फतेहपुर सीकरी पहुंची टीम में सीएमओ अरुण श्रीवास्तव व एसीपी ने स्मारक में हादसे के कारणों की जांच पड़ताल की। बयान दर्ज किए। लापरवाही किस स्तर से हुई। इन सभी बिंदुओं को लेकर रिपोर्ट जिलाधिकारी को शनिवार को दी जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें – UP: फ्रांसीसी पर्यटक की मौत पर अखिलेश यादव का सवाल- कहां है सरकार, बोले- तार-तार हो रही देश और प्रदेश की छवि
