Saddam Call And Bank Details Helps Police To Investigate, Bareilly Prayagraj Businessmen and Associates

माफिया अशरफ का साला सद्दाम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सद्दाम के मोबाइल की नई कॉल डिटेल में कई और नाम सामने आए हैं। इसमें कुछ नाम बरेली तो कुछ प्रयागराज के करीबियों के हैं, जिनमें से कुछेक प्रॉपर्टी को लेकर आर्थिक लेनदेन भी कर रहे थे। बरेली पुलिस ने प्रयागराज के अफसरों से जानकारी साझा की है।

सद्दाम को गिरफ्तार करने के साथ ही एसटीएफ ने सबसे पहले उसके दो मोबाइल कब्जे में लिए थे। दोनों मोबाइल बिथरी मामले के विवेचक सीओ तृतीय आशीष प्रताप सिंह व उनकी टीम को सौंप दिए। इन नंबरों की सर्विलांस सेल से जांच कराई गई। इसमें छह नंबरों पर ज्यादा बातचीत की गई है। 

ये भी पढ़ें- Bareilly News:  तहसील में पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते अमीन अरेस्ट, गिरफ्तारी का डर दिखाकर कर रहा था वसूली

कुछ नंबरों के आधार पर जांच की तो बैंक खातों में रुपये के लेनदेन के भी साक्ष्य मिले। सूत्र बताते हैं कि इनमें तीन लोग बरेली के और बाकी प्रयागराज में धूमनगंज के निवासी हैं। ये लोग व्हाट्सएप कॉल या किसी अन्य माध्यम से फरारी के दिनों में भी सद्दाम से जुड़े रहे। अब इन पर शिकंजा कस सकता है। 

बरेली और प्रयागराज पुलिस इनके करीबियों का पता करने और इनका आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई हैं। विवेचना में इनके नाम बढ़ाए जा सकते हैं। आरोप प्रमाणित होने पर गिरफ्तारी भी हो सकती है। करोड़ों रुपये का लेनदेन खुलने की भी उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *