फिरोजाबाद के थाना नारखी के  गांव नगला सौंठ में पारिवारिक विवाद ने रूह कंपा देने वाला रूप ले लिया। एक 22 वर्षीय युवक ने अपने सगे पिता और भाई पर सोते समय सिर में लोहे की कील ठोंकने का रोंगटे खड़े कर देने वाला आरोप लगाया है। घायल युवक जब सिर में कील गड़ी हालत में थाने पहुंचा, तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी और ग्रामीण दंग रह गए। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया है।

पीड़ित सुनील (22) ने बताया कि परिवार में लंबे समय से प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार शाम  वह अपने कमरे में सो रहा था, तभी उसके पिता और भाई ने उसे दबोच लिया और सिर में हथौड़े से लोहे की कील ठोंक दी। युवक ने बताया कि वह दर्द से कराहता रहा, लेकिन आरोपियों ने रहम नहीं दिखाया। घायल सुनील ने बताया कि वह खुद को छुड़ाकर मौके से भागा और  नारखी थाने पहुंचा, पुलिस हरकत में आई मेडिकल के लिए भेजा।

नशा मुक्ति केंद्र भेजने की भी हुई थी कोशिश

सुनील ने एक और चौंकाने वाला दावा किया कि उसके साथ यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले 15 फरवरी को भी आरोपियों ने उसके सिर में कील ठोंकी थी और उसे पागल साबित करने के लिए नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया था। हालांकि, वहां की टीम ने युवक की स्थिति देख उसे अगले दिन वापस घर छोड़ दिया था।

थानाध्यक्ष नारखी राकेश कुमार गिरी ने बताया कि एक युवक सिर में कील लगी हालत में थाने आया था। उसे तुरंत उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलते ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें