मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षामंत्री ने लखनऊ में अशोक लीलैंड  के इलेक्ट्रिक वाहन के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्धाटन किया। इस मौके पर भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी भी मौजूद  रहे।

सीएम योगी ने फैक्ट्री का उद्घाटन करने के बाद ई-बस में सफर भी किया।

फैक्ट्री का निर्माण सरोजनी नगर इलाके में करीब 70 एकड़ में किया गया है। यहां पर ई-बस, ई-ट्रेवलर और ई-लोडिंग वाहन बनाए जाएंगे। 

इस मौके पर भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि यह सिर्फ प्रदेश के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए आत्मनिर्भर भारत और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में बड़ा कदम है। यह भारत के कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लक्ष्य की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें