आगरा के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) जितेंद्र कुमार गोंड ने वजीरपुरा सड़क स्थित सेंट पैट्रिक जूनियर कॉलेज को नियमों की अनदेखी और अभिभावकों के आर्थिक-मानसिक शोषण के आरोप में दूसरा नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई 19 मार्च को खंड शिक्षा अधिकारी बरौली अहीर व जांच अधिकारी महेश पटेल के किए गए निरीक्षण के आधार पर की गई है।

बीएसए ने बताया कि निरीक्षण में पाया गया कि विद्यालय हर सत्र में पाठ्य पुस्तकें बदल रहा है और अभिभावकों को संजय प्लेस स्थित महेश्वरी बुक डिपो से ही किताबें खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है। दुकान संचालक ने भी स्वीकार किया कि सेंट पैट्रिक स्कूल की किताबें उनके यहां बेची जाती हैं। वहीं, विद्यालय परिसर में यूनिफॉर्म बिक्री के लिए अलग काउंटर लगाया गया था।

अभिभावकों ने भी शिकायत की कि पुराने सत्र की किताबें बदलकर नई खरीदने के लिए मजबूर किया गया। स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप से मोबाइल नंबर 9837268719 से यूनिफॉर्म विद्यालय से ही खरीदने के निर्देश दिए गए। 23 मार्च को दिए गए विद्यालय के स्पष्टीकरण को बीएसए ने असंतोषजनक मानते हुए पुनः साक्ष्यों सहित जवाब तलब किया है और चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन जारी रहा तो मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *